उत्तराखंड : बाजपुर में चीनी मिल कर्मियों का मेडिकल परीक्षण के विरोध में प्रदर्शन

ऊधम सिंह नगर : बाजपुर में चीनी मिल के स्थायी कर्मचारियों ने चिकित्सा परीक्षण के विरोध में प्रदर्शन किया और जांच का बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मिल गेट पर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। श्रमिक नेता श्याम कार्मिक सिंह ने आरोप लगाया कि, सरकारी बोर्ड से चिकित्सा परीक्षण कराकर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी की जा रही है।

उनका कहना है कि पिछले वर्ष से कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है, जबकि पिछले करीब दस वर्षों से मेडिकल सुविधा और पदोन्नति भी बंद है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर मिल प्रशासन और सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के विरोध में मंगलवार को कर्मचारी चीनी मिल गेट पर जुटे और प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here