उत्तराखंड: पर्याप्त मात्रा में चीनी मिल को नहीं हो रही गन्ने की आपूर्ति; सत्र बंदी का नोटिस जारी

उत्तराखंड में कई चीनी मिलों में पर्याप्त गन्ना नहीं आ रहा है जिसके चलते अब मिलें पेराई सत्र समाप्त करने की सोच रही है। चीनी मिलों द्वारा सत्र बंद करने के लिए नोटिस भी जारी की जा रही है।

उत्तम चीनी मिल ने पेराई सत्र के समापन की प्रारंभिक सूचना जारी कर दी है। यह नोटिस जिले की चारों गन्ना समितियों को भेज दिया गया है। मिल प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया कि सभी किसान 21 मार्च तक अपना गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति कर दें।

ChiniMandi WhatsApp Channel

शनिवार को मिल की ओर से गन्ना समितियों इकबालपुर, लिब्बरेहडी, ज्वालापुर और लक्सर को नोटिस जारी किया है। चीनी मिल प्रशासन ने कहा कि चीनी मिल के सभी प्रयासों के बाद भी पर्याप्त मात्रा में गन्ने की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गन्ना प्रबंधक अनिल सिंह ने बताया कि रोजाना 12 से 14 घंटे चीनी मिल नो केन हो रही है। अब कुछ ही किसानों के पास गन्ना बचा है। जिस कारण चीनी मिल को पेराई सत्र समाप्त किए जाने पर विचार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रथम नोटिस जारी किया गया है। यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here