उत्तर प्रदेश में भाजपा के कार्यकाल में गन्ने का क्षेत्रफल 10 लाख हेक्टेयर बढ़ा: मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह चौधरी

बुलंदशहर : चीनी उद्योग व गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में गन्ना खेतो को बढ़ावा देने के लिए तेजी से प्रयास किये गये है, ताकि फसल के साथ साथ किसानों के आय में भी बढ़ोतरी हो। उन्होने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा की सरकार से पहले गन्ने का क्षेत्रफल उत्तर प्रदेश में 20 लाख हेक्टेयर था, अब गन्ने का क्षेत्र क्षेत्रफल 30 लाख हेक्टेयर है।चीनी उद्योग के लिए सरकार ने नई फैक्ट्रियां लगाई हैं, और जिन फैक्ट्री की क्षमता कम थी उनकी क्षमता को बढ़ाया गया है। कई बंद मिलों को फिर से शुरू किया गया, ताकि प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ सके।

ग्राम भटौना में पंचायतराज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता सुन्दर पाल सिंह तेवतिया के आवास पर वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, आयातित इंधन अपनी निर्भरता कम कर सरकार ने एथेनॉल मिश्रण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि, 2030 के लक्ष्य से छह साल पहले भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनाल मिश्रण हासिल कर लिया है। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, वीरेन्द्र सिंह लौर, डा. प्रभात मुदगल, सुनील गोयल, मुकेश तेवतिया आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here