उत्तराखंड: गन्ना मंत्री से चीनी उद्योग से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया

रुद्रपुर : पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से गन्ना किसानों और चीनी मिल कर्मचारियों के मुद्दों को सुलझाने की मांग की। शुक्ला ने सितारगंज में सौरभ बहुगुणा से मुलाकात करते हुए गन्ना किसानों के हित में किए जा रहे सरकार के प्रयासों की सराहना की।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि समय पर गन्ना भुगतान से किसानों को राहत मिली है। इस दौरान शुक्ला ने कर्मचारियों के वेतन, पदोन्नति, सेवा सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर समाधान का आग्रह किया। बहुगुणा ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि, सरकार किसानों और कर्मचारियों के हितों के लिये प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी। इस दौरान दिनेशपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री धीरज सिंह मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here