उत्तर प्रदेश में पौध की रोपाई द्वारा गन्ना बुआई का बढ़ रहा प्रचलन: गन्ना विभाग

सहारनपुर : राज्य सरकार द्वारा महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाये जा रहे है। गन्ना विभाग द्वारा गन्ना पौध तैयार करने का काम भी महिलाओं को देकर उनकी आमदनी बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे है। गन्ना विभाग, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से नई गन्ना प्रजातियों की पौध भी तैयार करा रहा है।

उत्तर प्रदेश के गन्ना विभाग के मुताबिक, पौध की रोपाई द्वारा गन्ना बुआई का प्रचलन बढ़ रहा है। 3,206 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा अब तक 4,448 लाख सीडलिंग का उत्पादन किया गया है। उत्पादित सीडलिंग के सापेक्ष 3,907 लाख सीडलिंग का वितरण किया गया। सीडलिंग की रोपाईं द्वारा बुआई से 1 से 1.5 माह की बचत हो रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना प्रजाति 0238 में बीमारी की समस्या के चलते अन्य नई प्रजातियों की मांग बढ़ गई है। उप गन्ना आयुक्त ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि ये स्वयं सहायता समूह गन्ना प्रजातियों जैसे सीओ 0118, 15023, 98014, सीओएलके 14201, सीओएस 13235 आदि शामिल हैं। सिंह के अनुसार, इन प्रजातियों में बीमारी का खतरा बहुत कम है और उत्पादन अच्छा है।

अधिक जानकारी के लिए अपनी गन्ना विकास परिषद या जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से करें सम्पर्क करने को कहा गया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here