महाराष्ट्र: 13 चीनी मिलों द्वारा किया गया 100 प्रतिशत गन्ना भुगतान

पुणे : चीनी मंडी

महाराष्ट्र में 2019 – 2020 चीनी सीजन शुरू हो के अब एक महिना बीत गया है, और खबरों के मुताबिक 13 मिलों ने किसानों को 100 प्रतिशत और 53 मिलों ने 60 प्रतिशात से कम एफआरपी का भुगतान किया हैै। राज्य में गन्ना किसानों का आरोप है की गन्‍ना पेराई के बाद 14 दिनों के भीतर एफआरपी भुगतान अनिवार्य होने के बावजूद कई सारी मिलें भुगतान करने में विफल साबित हुई है। राज्य में 22 दिसंबर तक 134 चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई चालू था। मिलों ने 118.77 लाख टन गन्ने की पेराई कर के 114.70 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया। इस दौरान राज्य में चीनी रिकवरी 9.66 प्रतिशत रही।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में सुखे की वजह से गन्‍ना फसल क्षेत्र कम हुआ है, और उसी वजह से गन्‍ना उत्पादन में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसका सीधा असर चीनी उत्पादन पर होने की पुरी संभावना है। चीनी मिल पूरी कार्यक्षमता से चलाने के लिए मिलर्स को जद्दोजहद करनी पड रही है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here