महाराष्ट्र के 1061 पुलिसकर्मी पोजिटिव कोरोना वायरस के शिकार

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस के 1061 पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस के पोजिटिव मामले सामने आए है। इनमें 112 पुलिस अधिकारी हैं। महाराष्ट्र पुलिस से शुक्रवार को इनके सकारात्मक परीक्षण की घोषणा की है।

महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी कोविद-19 से संबंधित अपनी कार्रवाई रिपोर्ट में बताया कि कुल संक्रमित 1061 लोगों में से 174 ठीक हो गए हैं जबकि 9 लोगों की जान गई है। पुलिस ने बताया कि कोविद-19 महामारी से बचाव व रोकथाम संबंधित नियमों के दौरान ड्यूटी पर रहे हुए 85 पुलिसकर्मी घायल हुए और लॉकडाउन के समय पुलिसकर्मियों के साथ झड़प मामले में 803 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ANI में प्रकाशित खबर कहती है की पुलिस के मुताबिक जब से देशव्यापी लॉकडाउन शुरु है, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 (सार्वजनिक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने की अवज्ञा) के तहत 1,07,256 मामले दर्ज की गई है। लॉकडाउन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए अब तक कुल 20,471 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 58,291 वाहन जब्त किए गए और उल्लंघनकारियों से 4,25,80,094 रुपए जुर्माना वसूला गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here