महाराष्ट्र में 110 चीनी मिलें हुई बंद

पुणे: महाराष्ट्र में पेराई सत्र अंतिम चरम में आ चुकी है। राज्य में अब तक 05 अप्रैल, 2021 तक 110 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 05 अप्रैल, 2021 तक 188 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 974.92 लाख टन गन्ने का पेराई कर 1020.34 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.47 प्रतिशत है।

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सोलापुर विभाग में 43 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। जबकि कोल्हापुर विभाग में 31 चीनी मिल बंद हो चुकी है। नांदेड़ विभाग में 13 चीनी मिलें बंद है। पुणे विभाग में 11 मिले बंद हुई है। अहमदनगर में 7 चीनी मिलें बंद हुई है जबकि, औरंगाबाद, और अमरावती में प्रत्येक 2 मिलें बंद हो चुकी है। नागपुर में 1 चीनी मिल बंद हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here