देश में अब तक हुआ 112 लाख टन चीनी उत्पादन

देश में पेराई सत्र ने गति पकड़ ली है लेकिन चीनी उत्पादन अभी भी पिछले सीजन के मुकाबले कम है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के आकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2023 तक, देश में 511 चीनी मिलों में पेराई सत्र 2023-24 प्रारंभ हो चूका है और 1222.64 लाख टन गन्ने की पेराई की गई है और अब तक 112.10 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वही इस समय तक पिछले सीजन 2022-23 में 514 चीनी मिलों द्वारा 1320.55 लाख टन गन्ना पेराई कर 121.35 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था।

देश में चीनी रिकवरी पिछले सीजन के लगभग समान ही है। देश में 31 दिसंबर 2023 तक औसत चीनी रिकवरी 9.17 प्रतिशत है जबकि इसी समय औसत चीनी रिकवरी पिछले सीजन में 9.19 प्रतिशत थी।

राज्यों में चीनी उत्पादन के मामलें में फिलहाल महाराष्ट्र आगे है और उसके बाद उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here