भारत में 12,408 नए COVID-19 मामलें

नई दिल्ली: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ) शुक्रवार को कहा की, देश में कुल 1,08,02,591 COVID-19 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमे पिछले 24 घंटों में 12,408 नए मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही पिछले 24 घंटों में 15,853 डिस्चार्ज और 120 मरीजों के मौतों की सूचना दी है। इस बीच, देश भर में अब तक 49,59,445 लोगों को COVID-19 के खिलाफ टीका लगाया गया है। केंद्र सरकार ने कहा कि, COVID-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक 13 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएगी, और COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक पाने वाले 97 प्रतिशत लोग तंदरुस्त हैं। इस बीच, 4 फरवरी तक COVID-19 के लिए कुल 19,99,31,795 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, इनमें से 7,15,776 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here