महाराष्ट्र में 131 चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र शुरू

महाराष्ट्र में पेराई सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 14 नवंबर, 2021 तक राज्य में कुल मिलाकर 131 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 62 सहकारी एवं 69 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 97.71 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 83.61 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.56 प्रतिशत है।

आपको बता दे, कोल्हापुर विभाग में अब तक 28 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। और कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 27.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के मुताबिक, महाराष्ट्र का गन्ना क्षेत्र 2021-22 सीजन के 11.48 लाख हेक्टेयर से लगभग 11% बढ़कर 2021-22 में 12.78 लाख हेक्टेयर हुआ है। राज्य में मानसून की वर्षा बहुत अच्छी रही है, साथ ही राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में जलाशयों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता भी है। एथेनॉल में डायवर्जन पर विचार किए बिना, महाराष्ट्र में 2021-22 सीजन में चीनी उत्पादन लगभग 122.5 लाख टन होने की उम्मीद है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here