महाराष्ट्र में अब तक 151 चीनी मिलें शुरू

महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 22 नवंबर, 2021 तक राज्य में कुल मिलाकर 151 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 74 सहकारी एवं 77 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 155.62 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 139.01 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.93 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 35 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 22 नवंबर, 2021 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 34.49 लाख टन गन्ना पेराई कर 28.35 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.22 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार हो चुकी है और राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन भी कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 43.44 लाख टन गन्ना पेराई कर 43.84 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here