बीस प्रतिशत एथनॉल मिश्रित ईंधन बेचने वाले आउटलेट 2025 तक देशभर में होंगे: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) 2025 तक पूरे भारत में उपलब्ध होगा। मंत्री पुरी ने इंडियन मर्चेंट्स चैंबर्स की एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि, पहला E20 विशेष ईंधन आउटलेट (fuel outlet) इस साल फरवरी में खोला गया था, जिसके बाद यह संख्या 600 से अधिक हो गई है और ऐसे स्टेशन 2025 तक पूरे देश में उपलब्ध होंगे।

मंत्री पूरी ने बताया कि, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण 2013-14 में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 2021-22 में 433 करोड़ लीटर हो गया है। भारत ने पिछले नौ वर्षों में हर क्षेत्र में विकास देखा है। उन्होंने कहा कि, विकास-ऊर्जा सहसंबंध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, क्योंकि देश अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता, तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता और तीसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, देश दुनिया में चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक, चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है।केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि, भारत की विकास गाथा ने दुनिया भर में विस्मय और विश्वास पैदा किया है और यह प्रत्येक भारतीय के लिए आशा और गर्व का स्रोत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here