पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण लक्ष्य से पहले होने की संभावना

नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, देश में 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की उपलब्धता दिसंबर या जनवरी में शुरू होने की संभावना है, जो अप्रैल 2023 के लक्ष्य से काफी पहले हासिल होने की संभावना है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, सरकार एथेनॉल उत्पादन की लगातार समीक्षा कर रहा हैं और अप्रैल 2023 (लक्ष्य) से पहले दिसंबर या जनवरी में 20% मिश्रित ईंधन बाजार में आ जाएगा। उन्होंने ब्राजील को एक उदाहरण के रूप में उद्धृत किया, जहां उपभोक्ता फ्लेक्स-ईंधन वाहनों में एथेनॉल और पेट्रोल के बीच चयन कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि, यह सरकार का अंतिम उद्देश्य होगा। हालांकि, कुछ तकनीकी आवश्यकताएं हैं और वहां पहुंचने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम एथेनॉल मिश्रण पर ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।

भारत ने गैसोलीन में 20% एथेनॉल को मिलाने की समय सीमा को पांच साल बढ़ाकर 2025 कर दिया है। मंत्री पूरी ने कहा कि, देश को पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण प्राप्त करने के लिए 1,000 करोड़ लीटर एथेनॉल की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि, देश में अभी 450 करोड़ लीटर का उत्पादन किया जा रहा है और 400 करोड़ लीटर के टेंडर जारी कर दिए गए है। उन्होंने दावा किया की, हमारे पास 20 प्रतिशत मिश्रण के लिए पर्याप्त से अधिक एथेनॉल है।देश में बेचे जाने वाले सभी पेट्रोल में 2025 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा गया है। भारत में पेट्रोल में एथेनॉल सम्मिश्रण 2013-14 में 1.53% से बढ़कर 2019-20 में 5%, जबकि 2020-21 में 8.10% और अब बढ़कर 10.17% हो गया है। जनवरी 2023 तक एथेनॉल सम्मिश्रण 20% के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here