केंद्र सरकार द्वारा अगस्त 2022 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

30 जुलाई, 2022 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने अगस्त के लिए देश के 567 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा जुलाई 2022 के लिए 21.44 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर अगस्त 2021 की तुलना में इस बार ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने अगस्त 2021 के लिए 21 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार की रिपोर्ट के अनुसार, पवित्र हिंदू महीना श्रावण शुरू होने के साथ बाजार में अच्छी मांग देखने को मिलेगी। और साथ ही रक्षा बंधन, तीज, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार अगस्त 2022 के महीने में आने वाले हैं।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here