केंद्र सरकार द्वारा अक्टूबर 2022 के लिए 23.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

30 सितंबर, 2022 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने अक्टूबर के लिए देश के 496 मिलों को चीनी बिक्री का 23.50 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में सामान चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा सितंबर 2022 के लिए 23.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर अक्टूबर 2021 की तुलना में इस बार कम चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने अक्टूबर 2021 के लिए 24 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के एक ट्वीट के अनुसार, “त्योहारों के मौसम में मांग को ध्यान में रखते हुए और चीनी की कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए, अक्टूबर 2022 के लिए 23.50 लाख टन मासिक बिक्री कोटा की घोषणा की गई है।”

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here