बिहार में 25 नई चीनी मिले खुलेंगी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एलान

अरवल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चुनावी सभा में एलान किया कि, बिहार में एक लाख 80 हजार करोड़ का निवेश होगा। प्रदेश मे 25 नई चीनी मिलें खुलेंगी। इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विपक्षी नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में घुसपैठिए को बचाने के लिए यात्रा निकाले थे, घुसपैठिये युवाओं की नौकरी,गरीबों का राशन खा जाता है और देश को असुरक्षित करता है।

उन्होने कहा, नीतीश कुमार और मोदी ने जीविका दीदी को 10000 देने के काम किया। गठबंधन वाले कहते हैं कि वापस लेंगे, लेकिन मैं कहता हूं कि किसी की हिम्मत नहीं है जो जीविका दीदी के दस हजार रुपए को हाथ लगाए। सरकार बनने के बाद और 2 लाख जीविका दीदी के खाते में जाएंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

एनडीए महिलाओं का सम्मान करता है। राम मंदिर निर्माण को कांग्रेस और राजद ने लटका कर रखा था, मोदी ने राम मंदिर बनवाया। सीता माता की जन्म भूमि बिहार में है। मां-सीता के मंदिर शिलान्यास किया हूं। 23 सौ करोड़ से मंदिर बनेगा। जिस दिन मंदिर का उद्घाटन होगा, उसी दिन सीतामढ़ी से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन चलाएंगे। पांच साल में विकसित बिहार बनाएंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here