कोल्हापुर विभाग में अब तक हुआ 252.76 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

पुणे: महाराष्ट्र में बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने पेराई सत्र में भाग लिया है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 9 मार्च, 2021 तक 187 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 865.62 लाख टन गन्ने का पेराई कर 894.57 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.33 प्रतिशत है।

कोल्हापुर विभाग में इस सीजन सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन हुआ है। विभाग में 212.43 लाख टन गन्ने का पेराई कर 252.76 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। विभाग में चीनी रिकवरी भी 12 प्रतिशत के पास है। फिलाहल यहाँ चीनी रिकवरी 11.90 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अब तक कोल्हापुर विभाग में 35 चीनी मिलें चालु है, और दो चीनी मिल बंद हो चुकी है। सबसे ज्यादा सोलापर विभाग में 7 मार्च, 2021 तक 41 चीनी मिलों ने संचालन शुरू किया था इसमें से 25 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here