नाइजीरिया के चीनी उद्योग में 10 वर्षों में $3 बिलियन का निवेश

अबुजा : राष्ट्रीय चीनी विकास परिषद (NSDC) के कार्यकारी सचिव ज़ैच अदीदेजी ने बताया कि, नाइजीरिया चीनी मास्टर प्लान (NSMP) के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में देश के चीनी उद्योग ने $3 बिलियन के निवेश को आकर्षित किया है। Adedeji ने आगे कहा कि, चीनी क्षेत्र में पांच ऑपरेटर हैं जिन्होंने नाइजीरिया चीनी मास्टर प्लान के बैकवर्ड इंटीग्रेशन प्रोग्राम पर हस्ताक्षर किए हैं। इन कंपनियों में डांगोटे शुगर रिफाइनरी, बीयूए शुगर रिफाइनरी, गोल्डन शुगर रिफाइनरी, केआईए अफ्रीका ग्रुप और नवीनतम सारो अफ्रीका ग्रुप शामिल हैं।

सारो अफ्रीका समूह और नसरवा राज्य सरकार के बीच चीनी परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के दौरान अदीदेजी ने यह बात कही। सारो अफ्रीका समूह ने घोषणा की है कि, परियोजना पहले चरण के लिए 15,000 हेक्टेयर भूमि पर गन्ना उगाएगी। आदिदेजी ने कहा कि, सारो और नसरवा राज्य के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह ने राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के क्षेत्र में विश्वास को और अधिक रेखांकित किया है, जिसके कारण मास्टर प्लान का विस्तार 10 वर्षों तक किया गया। सारो अफ्रीका समूह के समूह प्रबंध निदेशक रशीद सरुमी ने कहा की, सारो अफ्रीका समूह नसरवा राज्य के आर्थिक विकास में योगदान करने की इच्छुक है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here