कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिलें शुरू; चीनी उत्पादन हुआ 58.35 लाख क्विंटल

महाराष्ट्र में बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दिया है लेकिन चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले अब तक कम है। राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन पुणे विभाग, फिर कोल्हापुर विभाग में हुआ है और तीसरे स्थान पर सोलापुर विभाग है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 17 दिसंबर, 2023 तक कोल्हापुर में कुल मिलाकर 37 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 24 सहकारी एवं 13 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 60.68 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। कोल्हापुर विभाग में अब तक 58.35 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। विभाग में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.62 प्रतिशत है। जो की राज्य में किसी भी विभाग में सबसे ज्यादा है। वही राज्य की औसत चीनी रिकवरी 8.48 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 45 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 17 दिसंबर, 2023 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 66.3 लाख टन गन्ना पेराई कर 51.8 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 7.81 प्रतिशत है।

अगर महाराष्ट्र की बात करे तो, राज्य में 191 चीनी मिलों द्वारा 302.93 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है और अब तक 257.02 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। वही पिछले सीजन में इसी समय 196 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 383 लाख टन गन्ना पेराई कर 349.69 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here