महाराष्ट्र में अब तक हुआ 492 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

महाराष्ट्र में पेराई सत्र अच्छे से चल रहा है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 04 जनवरी, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 189 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 95 सहकारी एवं 94 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 505.91 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 492.97 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.74 प्रतिशत है।

नए साल में कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी (Kolhapur sugar recovery) 11 प्रतिशत को पार कर चुकी है और राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन भी कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 121.76 लाख टन गन्ना पेराई कर 134.84 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 11.07 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 44 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 04 जनवरी, 2022 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 120.67 लाख टन गन्ना पेराई कर 106.42 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.82 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here