कोरोना से जंग: उत्तर प्रदेश में चीनी मिल सहित 66 कंपनियां प्रति दिन कर रही है 1,45,860 लीटर हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन

लखनऊ: चीनी मंडी

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है, इसके चलते सरकार ने सैनिटाइजर के उत्पादन को बढ़ावा दिया है। सैनिटाइजर की मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए, यूपी सरकार ने सैनिटाइटर इकाइयों की स्थापना के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया को आसान बनाया है। इसके चलते 66 कंपनियां राज्य में सैनिटाइटर उत्पादन की तैयारी कर रही हैं। वर्तमान में, ये कंपनियां राज्य में प्रति दिन 1,45,860 लीटर तक सैनिटाइजर तैयार कर रही हैं। आने वाले दिनों में उत्पादन और बढ़ने की संभावना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, 23 चीनी मिलें, 10 डिस्टलरी, 26 सैनिटाइजर कंपनियां और सात अन्य कंपनियां पूरे राज्य में सैनिटाइजर तैयार कर रही हैं। कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद, राज्य में अब तक लगभग 5,03,700 लीटर सैनिटाइजर सप्लाई किया गया है। उत्तर प्रदेश में सैनिटाइजर का उत्पादन शुरू करने की आवश्यकता इस कारण हुई, क्योंकि ज्यादातर सैनिटाइजर कंपनियां गुजरात में स्थित हैं जहां से यूपी को इसकी आपूर्ति मिल रही थी। राज्य सरकार सैनिटाइजर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। राज्य में अब तक कुल 9,18,300 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया जा चूका है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here