जून तक 717 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति, भारत के एथेनॉल कार्यक्रम को विविध फीडस्टॉक से मिली मजबूती: AIDA

नई दिल्ली : ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 तक देश में 717 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति की जा चुकी है। यह कुल 1,048 करोड़ लीटर के अनुबंधित लक्ष्य का 68 प्रतिशत है। एसोसिएशन का कहना है कि मक्का, अतिरिक्त खाद्यान्न और गन्ना आधारित कच्चे माल के संतुलित उपयोग से भारत का एथेनॉल कार्यक्रम पहले से अधिक मजबूत और टिकाऊ बन रहा है।

एथेनॉल आपूर्ति में अनाज आधारित उत्पादन की सबसे बड़ी हिस्सेदारी…

ChiniMandi WhatsApp Channel

जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल आपूर्ति में अनाज आधारित एथेनॉल की हिस्सेदारी 480 करोड़ लीटर (67 प्रतिशत) रही, जबकि गन्ना आधारित फीडस्टॉक से 238 करोड़ लीटर (33 प्रतिशत) एथेनॉल की आपूर्ति हुई। इससे स्पष्ट होता है कि भारत के एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में अनाज आधारित उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है।

मक्का सबसे बड़ा फीडस्टॉक, अतिरिक्त खाद्यान्न का भी बढ़ा योगदान…

एआईडीए के अनुसार, मक्का अब भी सबसे बड़ा एकल फीडस्टॉक बना हुआ है, जिससे 258 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन हुआ।

इसके अलावा—

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अतिरिक्त खाद्यान्न से 177 करोड़ लीटर एथेनॉल तैयार किया गया।
गन्ने के रस से 144 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन हुआ।
बी-हेवी शीरा (बी-हेवी मोलासेस) से 82 करोड़ लीटर एथेनॉल तैयार किया गया।
क्षतिग्रस्त खाद्यान्न से 45 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन हुआ।
संगठन का कहना है कि, विभिन्न फीडस्टॉक के संतुलित उपयोग से किसी एक फसल पर निर्भरता कम हुई है और पूरे वर्ष एथेनॉल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिली है।

एथेनॉल कार्यक्रम हुआ और अधिक मजबूत…

AIDA के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि, भारत का जैव ईंधन कार्यक्रम अब एक मजबूत और लचीले तंत्र के रूप में विकसित हो चुका है।उन्होंने कहा कि, मक्का सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना हुआ है, लेकिन अतिरिक्त खाद्यान्न और गन्ना आधारित कच्चे माल की बढ़ती भागीदारी से आपूर्ति श्रृंखला और अधिक संतुलित हुई है। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और एथेनॉल उत्पादन पूरे वर्ष सुचारु रूप से जारी रखा जा सकेगा।

E20 के बाद अब उच्च एथेनॉल मिश्रण पर जोर…

विजेंद्र सिंह ने कहा कि, भारत अब ई-20 लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर चुका है। आगे बढ़ते हुए उच्च एथेनॉल मिश्रण, फ्लेक्स-फ्यूल वाहन (FFV), एथेनॉल-डीजल मिश्रण और अगली पीढ़ी के जैव ईंधन को बढ़ावा देने वाली नीतियों की आवश्यकता होगी, ताकि उद्योग की बढ़ती उत्पादन क्षमता का पूरा उपयोग किया जा सके।

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम…

AIDA की उपमहानिदेशक भारती बालाजी ने कहा कि, भारत का एथेनॉल कार्यक्रम अब केवल उत्पादन क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, विभिन्न फीडस्टॉक को प्रोत्साहित करने वाली सरकारी नीतियों के कारण एथेनॉल आपूर्ति प्रणाली अधिक लचीली बनी है। इससे डिस्टिलरियों को भी अधिक विकल्प मिले हैं और लंबे समय में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

कच्चे तेल के आयात में आएगी और कमी…

एसोसिएशन का मानना है कि आने वाले वर्षों में उत्पादन क्षमता और बढ़ने के साथ भारत उच्च एथेनॉल मिश्रण के लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकेगा। इससे कच्चे तेल के आयात में कमी, कार्बन उत्सर्जन में गिरावट और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को और मजबूती मिलेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here