सफेद सुंडी नियंत्रण के लिए लगाए 7,795 लाइट ट्रैप

पुणे: पिछले कुछ वर्षों से, मानसून के दौरान गन्ना फसल व्हाइट ग्रब / सफेद सुंडी से काफी प्रभावित हुई है।इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। जिले के गन्ना किसानों ने सफेद सुंडी नियंत्रण के लिए किसानों ने 965 गांवों में 7 हजार 795 लाइट ट्रैप लगाए। इस ट्रैप में लगभग दो हजार 145 किलोग्राम सफेद सुंडी कीट पाए गये है, जिससे गन्ना फसल को कुछ हद तक नुकसान से बचाने में मदद मिली है।

पिछले पांच-छह सालों से सफेद सुंडी ने गन्ना किसानों को परेशान किया है। जिले में औसत गन्ना रकबा एक लाख 17 हजार 71 हेक्टेयर है।जून और जुलाई में कम बारिश के बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में सफेद सुंडी तेजी से फैलता है। इससे शिरूर, इंदापुर, बारामती, खेड, जुन्नर, अंबेगांव तालुका के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सफेद सुंडी के प्रकोप के बाद गन्ने को आसानी से हाथ से भी उखाड़ दिया जाता है।इस रोग के तेजी से फैलने के कारण घबराए हुए किसानों ने पशुओं के चारे के लिए गन्ना काट दिया।कृषि विभाग और आत्मा और स्थानीय चीनी मिलों ने उपायों के लिए पहल की।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here