मध्यप्रदेश के 80 लाख किसान परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

भोपाल,14 जून (UNI) मध्यप्रदेश के 80 लाख पात्र किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस योजना के लिये पात्र कृषि भूमि धारक परिवारों को चिन्हित करने का कार्य जारी है। योजना में पात्र किसान परिवार के खाते में छह हजार रूपये प्रतिवर्ष तीन किश्तों में दो-दो हजार रूपये के मान से जमा किये जायेंगे।

इस योजना के क्रियान्वयन के लिए पटवारियों को अधिकृत किया गया है। पटवारी कृषक परिवारों की सूची तैयार कर उसे ग्राम सभा के समक्ष रखेंगे। ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद कृषक परिवार को योजना का लाभ दिया जायेगा। ऐसे कृषक परिवार जिनका नाम सूची में शामिल नहीं हुआ, वे पटवारी, ग्राम सभा और तहसीलदार को अपना आवेदन दे सकते हैं। पात्र किसान परिवारों को चिन्हित करने का कार्य 20 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here