नई दिल्ली: लोकलसर्किल्स द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि, 80 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ता चाहते हैं कि पैकेज्ड खाद्य और पेय पदार्थों पर चेतावनी लेबल लगाया जाए, यदि उनमें चीनी, नमक या संतृप्त वसा में से कोई एक भी अधिक मात्रा में मौजूद हो। एनडीटीवी में प्रकाशित खबर के अनुसार, यह सर्वेक्षण ऐसे समय में सामने आया है जब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पैकेज्ड खाद्य उत्पादों पर फ्रंट-ऑफ-पैक चित्रात्मक चेतावनी लागू करने का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में मौजूद अतिरिक्त चीनी, नमक और वसा की जानकारी स्पष्ट रूप से देना है।
FSSAI के प्रस्तावित सिस्टम के तहत पैकेज्ड खाद्य और पेय पदार्थों पर लाल रंग के हेक्सागोन आकार के चेतावनी चिन्ह लगाए जा सकते हैं। इनमें ‘हाई शुगर’, ‘हाई साल्ट’, ‘हाई फैट’ या ‘हाईली स्वीटेंड बेवरेज’ जैसी घोषणाएं शामिल हो सकती हैं। हालांकि, FSSAI ने इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का प्रस्ताव दिया है। पहले चरण में लाल चेतावनी चिन्ह उन उत्पादों पर लागू होगा, जिनमें निर्धारित पोषक तत्वों में से दो या उससे अधिक की मात्रा अधिक होगी। इनमें अतिरिक्त चीनी, नमक और अतिरिक्त संतृप्त वसा शामिल हैं। कुछ मीठे पेय पदार्थ भी इस चरण के दायरे में आएंगे।
प्रस्ताव के मुताबिक, शुरुआती चरण में ऐसे उत्पादों पर चेतावनी लेबल नहीं लगाया जाएगा, जिनमें केवल एक पोषक तत्व, जैसे चीनी, नमक या वसा, की मात्रा अधिक है। ऐसे उत्पादों को प्रस्तावित व्यवस्था के दूसरे चरण में चेतावनी लेबल के दायरे में लाया जाएगा। हालांकि, लोकलसर्किल्स के सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि उपभोक्ता शुरुआत से ही इससे अधिक सख्त व्यवस्था चाहते हैं। सर्वेक्षण में हिस्सा लिए 23,516 लोगों में से 80 प्रतिशत ने कहा कि यदि किसी पैकेज्ड खाद्य या पेय उत्पाद में अतिरिक्त चीनी, नमक या संतृप्त वसा में से किसी एक की भी मात्रा अधिक है, तो FSSAI को शुरुआत से ही उस पर चेतावनी लेबल अनिवार्य करना चाहिए।
सर्वेक्षण में चेतावनी लेबल के आकार को लेकर भी उपभोक्ताओं की स्पष्ट राय सामने आई। लेबल के आकार से जुड़े सवाल का जवाब देने वाले 23,491 लोगों में से 88 प्रतिशत ने कहा कि चेतावनी बड़ी, स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली और पैकेज के सामने वाले हिस्से पर तुरंत नजर आने वाली होनी चाहिए। उपभोक्ताओं का मानना है कि, चेतावनी व्यवस्था उन्हें पैकेज्ड खाद्य और पेय पदार्थ खरीदते समय अधिक जागरूक और सूचित निर्णय लेने में मदद करेगी।


















चेतावनी का क्या मतलब पुर्ण प्रतिबंध लगाएं
warning on packed food items are necessary.It is a good move. But all these warnings write from liquor to cigarette and pan masala should be in local language.First ban all these pan masalas