भूना चीनी मिल चलाने को लेकर किसानों ने उठाई आवाज

फतेहाबाद: भूना चीनी मिल शुरू करने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर किसानों ने भूना में विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि, राज्य सरकार ने भूना चीनी मिल को फिर से शुरू नहीं किया तो और किसान बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संघर्ष समिति के ब्लॉक प्रधान दर्शन सिंह व करनैल सिंह कुलां ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जबकि जिला प्रधान ओम प्रकाश हसंगा व चांदी राम कड़वासरा मुख्य वक्ता थे। किसानों का कहना है की मिल बंद होने से उनकी परेशानी बढ़ गयी है। किसान नेता कड़वासरा ने कहा कि, मिल बंद होने के कारण गन्ना उत्पादक किसान बदहाल स्थिति में है, अब गन्ना उत्पादक किसानों को चिंता है कि वह फसल बेचे तो कहां बेचे। मिल बंद होने के कारण किसानों को पंजाब में जाना पड़ता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here