चीनी मिल ने कहा भुगतान तेजी से करने का प्रयास किया जा रहा है

सीतामढ़ी: रीगा चीनी मिल के हजारों गन्ना किसानों के लिए राहत देनेवाली खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिल प्रबंधन ने किसानों का 69 करोड़ का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने के लिए कदम उठाने का फैसला किया है। चीनी मिल में इस साल गन्ना पेराई सत्र संचालित किया जायेगा। किसानों से गन्ने की पूरी खरीदारी भी की जाएगी। इसका निर्णय बुधवार को ईंखोत्पादक संघ एवं रीगा मिल के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश धानुका के बीच हुई बातचीत के दौरान लिया गया। उन्होंने सरकार से मिल का बकाया राशि का भुगतान करने एवं कर्ज देकर मिल की मदद करने की गुहार लगायी।

गन्ना बकाया मुद्दा सिर्फ उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि बिहार में भी गरमाया हुआ है। राज्य में लंबित गन्ना बकाया का मुद्दा संसद में भी गूंजा। संसद में सांसद सुनील कुमार पिटू ने सीतामढ़ी के गन्ना किसानों का बकाया चीनी मिल द्वारा अब तक नहीं चुकाया गया है इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने सरकार के इस समस्या का निदान करने के लिए अपने स्तर से जरूरी पहल करने का आग्रह किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here