न्यौली चीनी मिल द्वारा पेराई लक्ष्य बढ़ाया गया

आगरा, उत्तर प्रदेश: न्यौली चीनी मिल में इस साल पेराई का लक्ष्य बढ़ाकर 25 लाख क्विंटल किया है। जिसमे से तकरीबन 16 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद जिले के गन्ना किसानों से होगी। जबकि 9 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद अलीगढ़ और बदायूं के किसानों से होगी। अलीगढ़ की चीनी मिल बंद होने के कारण यह लक्ष्य बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

न्यौली मिल द्वारा अलीगढ़ के किसानों से 3 लाख क्विंटल और बदायूं के किसानों से 6 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा जाएगा। इसके लिए 14 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे अलीगढ़ जिले की गोपी चीनी मिल काफी समय से बंद चल रही है। ऐसे में यहाँ के किसान गन्ना बिक्री को लेकर चिंतित रहते हैं। अब किसानों को न्यौली चीनी मिल से राहत मिलेगी।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here