कृषि बिल का विरोध: पुलिस ने धरने पर बैठे अखिलेश यादव को हिरासत में लिया…

लखनऊ: पुलिस ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया। उनके नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर शहर के बीचों-बीच कृषि बिल का विरोध किया, जिसके लिए किसानों ने मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय के आस-पास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया था, बावजूद इसके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि, अगर नए कृषि कानूनों का उद्देश्य किसानों की मदद करना है, तो सरकार इतना अडिग क्यों है? यदि किसानों को नए कानून नहीं चाहिए, तो सरकार को ये वापस लेने चाहिए। यादव ने कहा कि, सरकार को ऐसे कानून लाने चाहिए जो किसानों की आय को दोगुना कर सकें, लेकिन किसानों के हितों को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here