समय पर चीनी मिल शुरू नही होने से किसानों में नाराजगी…

अलीगढ़: एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन ने गति पकड ली है, वहीं दूसरी तरफ अलीगढ़ जिले की साथा चीनी मिल अभी तक शुरू नही हो पाई है।मिल के पेराई सीजन में हो रही देरी के कारण गन्ना किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है की पेराई सीजन देरी से शुरू होने की वजह से गन्ना वजन घटने के साथ उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन मिल प्रबंधन टस से मस नही हो रहा है। मिल प्रबंधन के इस रवैये से किसान चिंतित है।

अमर उजाला डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलवीर सिंह ने महाप्रबंधक से मिलकर नाराजगी व्यक्त की। ठाकुर दलवीर सिंह चीनी मिल पहुंचे एवं मरम्मत कार्य को देखा। विधायक ने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर को भी चेक किया, जहाँ कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। सरकार ने मिल की मरम्मत के लिए 2 करोड़ से अधिक की धनराशि दी है। विधायक ने चीनी मिल प्रबंधन द्वारा समय पर कार्य न करने की जानकारी गन्ना मंत्री सुरेश राणा तथा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन पर दी। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से कहा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here