लॉकडाउन के दौरान भी 119 चीनी मिलें चली: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, राज्य के गन्ना किसानों के प्रयासों के कारण कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान भी 119 चीनी मिलें चालू रही और किसानों ने अथक परिश्रम किया, जिसके कारण राज्य में गन्ने की बंपर फसल हुई।

उन्होंने कहा की, केंद्र और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही हैं कि किसानों की आय दोगुनी हो। वर्तमान में, किसानों को उनकी इनपुट लागत की तुलना में न्यूनतम समर्थन मूल्य 1.5 गुना अधिक मिल रहा है। राजभवन में तीन दिवसीय फ्रूट, वेजिटेबल और फ्लावर शो -2021 की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने कहा की, चार साल पहले जब मैं सत्ता में आया था और अपनी पहली फल और सब्जी प्रदर्शनी में शामिल हुआ था, तब किसानों और फूलों के उत्पादकों ने उस समय की आवश्यकताओं के अनुसार उत्पादों को प्रदर्शित किया था। चार साल बाद आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं दोनों में बदलाव आया है। पारंपरिक फलों, सब्जियों और फूलों के साथ-साथ जैविक फल, सब्जियां और फूल भी प्रदर्शन पर हैं। सीएम ने, किसानों की आय को दोगुना करने के लिए जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here