गन्ने की कमी से चीनी मिल की पेराई हुई बंद

फर्रुखाबाद: मिल क्षेत्र में गन्ना होने के बावजूद प्रबंधन ठीक न होने की वजह से गन्ने की कमी से मिल को पेराई रोकनी पड़ी। मिल द्वारा समय पर किसानों को पर्चिया नही मिली। गन्ने का अभाव होने के कारण पेराई ठप हो गई। अब गन्ने की पर्याप्त मात्रा में आवक होने के बाद ही मिल में पेराई कार्य चालू हो सकेगा। दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना अभाव के कारण शनिवार को पेराई कार्य बंद हो गया। इसके व्बाद आननफानन में मिल अधिकारियों ने किसानों से सम्पर्क कर गन्ना लाने के लिए कहा।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, लुधईया, भकुसा, कंपिल, सोतेपुर, अहमद्गंज आदि जगह के किसान गन्ना लेकर आए है। किसानों ने कहा की, सही समय पर पर्चिया आ जाती है तो आज नोकेन की स्थिति नहीं होती और पेराई को बंद नहीं करना पड़ता। इससे मिल को नुकसान होता रहा है। वही वह लोग भी परेशान है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here