भारत में पिछले 24 घंटों में 11,067 नए कोरोना के मामले

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि, भारत ने पिछले 24 घंटों में 11,067 नए covid-19 मामल सामने आए है। नए मामलों के साथ देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,08,58,371 हुई हैं, जिनमें 1,41,511 सक्रिय मामले और 1,05,61,608 रिकवरी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि, देश में अभी तक 66,11,561 लोगों को covid-19 टीकाकरण किए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि, कोरोनोवायरस के कुल 20,33,24,655 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें से 7,36,903 नमूनों का मंगलवार को परीक्षण किया गया। भारत की 1.43 प्रतिशत की मृत्यु दर (सीएफआर) दुनिया में सबसे कम है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here