तमिलनाडु: गन्ना समेत अन्य फसल क्षति के लिए 5.77 करोड़ मुआवजे का वितरण

मदुरै: जिले में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश में 5,607.72 हेक्टेयर में लगी फसलें क्षतिग्रस्त हुई है,जिसमें 5,798 किसानों को काफी नुकसान हुआ था है। अब किसानों को फसल हानि से कुछ राहत मिली है, क्योंकि उन्हें 5.77 करोड़ रूपये मुआवजे का वितरण किया गया। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित किसान शिकायत निवारण बैठक में यह जानकारी देते हुए कलेक्टर वी विष्णु ने कहा कि, किसानों ने 38,427 हेक्टेयर धान, 602 हेक्टेयर बाजरा, 7,494 हेक्टेयर चना, 663 हेक्टेयर कपास, 33 हेक्टेयर गन्ना, 474 हेक्टेयर तिलहन और 33 हेक्टेयर पर धान की खेती की थी। हालांकि, जनवरी के मध्य में बेमौसम बारिश ने फसलों को प्रभावित किया, खासकर गन्ना, धान को काफी हानी पहुंची।

निरीक्षण टीमों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों के आधार पर, जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर फसल के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की। इसके बाद, 5,798 किसानों के खातों में 5.77 करोड़ का भुगतान किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here