कृषि कानूनों को रद्द करो, नही तो 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ संसद में मार्च करेंगे: राकेश टिकैत की केंद्र को चेतावनी

सीकर: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि, अगर तीन कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता है, तो किसान 40 लाख ट्रैक्टरों पर संसद मार्च करेंगे। राजस्थान के सीकर में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा, अगर कृषि कानूनों को हमेशा के लिए निरस्त नही किया गया, तो इस बार यह मार्च सिर्फ 4 लाख ट्रैक्टर से नही, बल्कि 40 लाख ट्रैक्टर से संसद जाएंगे।

टिकैत ने यह भी मांग की कि, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करते हुए एक नया कानून बनाया जाए। 18 फरवरी को हरियाणा के खरक पुनिया में एक महापंचायत में टिकैत ने कहा कि, केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो प्रदर्शनकारी किसान आंदोलन को पश्चिम बंगाल तक ले जाएंगे। उन्होंने अगले दिन फिर से दावा दोहराया और कहा कि, पश्चिम बंगाल में ट्रैक्टर रैली निकालने पर बात चल रही है।किसान तीन नए अधिनियमित खेत कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here