मिस्र 3 वर्षों के भीतर चीनी की आत्मनिर्भरता प्राप्त करेगा: डेल्टा शुगर

कैरो :डेल्टा शुगर कंपनी के अध्यक्ष अहमद अबु अल-यजीद ने कहा की, मिस्र ने चीनी उत्पादन में बड़ी छलांग लगाई है, और केवल तीन वर्षों आत्मनिर्भरता प्राप्त करेगी। अबू अल-यज़ीद ने एक टीवी साक्षात्कार के दौरान कहा कि, मिस्र का वर्तमान चीनी उत्पादन 2.7 मिलियन टन है। मिस्र के चीनी उत्पादन से देश की 90 प्रतिशत जरूरत पूरी होती है। उन्होंने कहा कि, डेल्टा ने कृषि उत्पाद और उर्वरकों के क्षेत्र में भी प्रवेश किया है।

जनवरी में, आपूर्ति और आंतरिक व्यापार मंत्री अली अल-मोशेली ने चीनी उत्पादन कंपनियों के प्रमुखों के साथ मुलाकात की, जहां उन्होंने 2021 सीज़न के लिए चीनी फसलों के साथ लगाए गए क्षेत्रों और अपेक्षित उत्पादन परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार इस राष्ट्रीय उद्योग की क्षमताओं को संरक्षित करने और इस उद्योग के सामने आने वाली सभी चुनौतियों को दूर करने के लिए हर तरह से प्रयास कर रही है। उद्योग और व्यापार मंत्री नेवाइन गामिया ने सितंबर 2020 में तीन महीने के लिए सफेद चीनी के आयात को निलंबित करने का आदेश जारी किया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here