विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

बुधवार, 03 फरवरी, 2021

बाजार में आज अच्छी मांग रही. बाजार सूत्रों के अनुसार विभिन्न राज्यों में तापमान में वृद्धि के साथ मांग में वृद्धि देखी गई है. कल देर शाम से 15 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की तेजी देखी गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र: S/30 चीनी का व्यापार 3100 रुपये से 3130 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3150 रुपये से 3200 रुपये प्रति कुंतल रहा. रीसेल मार्केट में S/30 का व्यापार 3030 रुपये से 3065 रुपये रहा. वही M/30 का व्यापार 3075 रुपये से 3150 रुपये प्रति कुंतल रहा.

दक्षिण कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापार 3160 से 3195 रूपये रहा और M/30 का भाव 3170 से 3250 रूपये रहा.

उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3170 से 3210 रुपये रहा.

गुजरात: पुराने S/30 और M/30 चीनी का व्यापार 3111 प्रति कुंतल रहा. नए S/30 चीनी का व्यापार 3121 रूपये रहा और M/30 चीनी का व्यापार 3121 से 3141 रूपये रहा.

तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3200 रुपये से 3270 रुपये रहा और M/30 का व्यापार 3295 रुपये रहा.

(यह सभी दरें GST छोड़कर है)

टरनेशनल मार्केट: लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 464.20 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 16.35 सेन्ट्स रहा

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.350 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 5.6764 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4450 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 60.87 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 1147.76 अंक बढ़कर 51,444.65 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 326.50 अंक बढ़कर 15,245.60 पर आ गया.

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here