केंद्र सरकार का 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य: पेट्रोलियम मंत्री

नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को राज्यसभा में घोषणा की कि, सरकार ने 2025 तक पेट्रोल में कम से कम 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा है और इस दिशा में गंभीर प्रयास पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए, प्रधान ने कहा कि पहले सरकार ने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए लक्ष्य तिथि के रूप में 2030 निर्धारित किया था, लेकिन अब इसे 2025 तक पूरा करने का निर्णय लिया है।

इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, पहले इथेनॉल के उपयोग को बहुत गंभीरता से नहीं लिया गया था जिसके कारण देश में कच्चे तेल के आयात में काफी वृद्धि हुई थी। पेट्रोल के साथ इथेनॉल के मिश्रण की मात्रा को लगातार बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। मंत्री प्रधान ने कहा कि, एक बार पेट्रोल के साथ इथेनॉल की मात्रा बढ़ने पर कच्चे तेल के आयात में गिरावट लाएगा और स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने में भी मदद करेगा। इससे देश में गन्ने का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि, चावल और मकई से इथेनॉल निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं और विश्वास है कि आने वाले दिनों में इस दिशा में उनके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here