पूर्वांचल में बंद पड़ी चीनी मिलों का मुद्दा लोकसभा में उठाया गया

देवरिया / नई दिल्ली : भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पूर्वांचल में बंद पड़ी चीनी मिलों का मुद्दा शुक्रवार को लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा की, किसानों की खुशहाली के लिए मिलें शुरू करना जरुरी है। उन्होंने बंद पड़ी चीनी मिलों का मामला उठाते हुए कहा कि करीब एक दर्जन चीनी मिलों को अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए बसपा सरकार ने कौड़ियों के दाम में बेचने का आरोप किया।

कुशवाहा ने कहा की, उनके क्षेत्र में एक चीनी मिल प्रतापपुर चल रही है। उन्होंने जिले में एक नई आधुनिक चीनी मिल खोलने की मांग की।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here