केन्या ने की गन्ने की नई कीमतों की घोषणा

नैरोबी: केन्या के कृषि, पशुधन, मत्स्य और सहकारिता कैबिनेट सचिव पीटर मुन्या ने गन्ने की प्रति टन Sh4,040 की घोषणा की। कैबिनेट सचिव मुन्या ने चेतावनी दी कि, जो मिलर्स नई कीमतों का पालन नहीं करेंगे, उनके ऊपर Sh500,000 का जुर्माना या एक साल की जेल की सजा होगी।

2018 से प्रति टन Sh3,700 पर स्थिर कीमतों की अंतरिम गन्ना मूल्य निर्धारण समिति ने समीक्षा की और नई कीमतों घोषणा की, जो 1 अप्रैल, 2020 से प्रभावी रूप से लागु होगी। मुन्या ने कहा कि, देश कोमेसा क्षेत्र से चीनी आयात करके चीनी की कमी से निपटा जाएगा। केन्या में 660,000 टन के अनुमानित उत्पादन और 1,067,099 टन की खपत के साथ, देश का 2021 के लिए चीनी का वार्षिक घाटा 210,163 टन है। इसीलिए जरुरी अतिरिक्त चीनी का आयात करने का फैसला किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि, केवल पंजीकृत और लाइसेंस प्राप्त आयातकों द्वारा आयात किया जाएगा, जिसमें सभी चीनी आयातकों को चीनी आयात, निर्यात और उप-उत्पाद विनियम 2020 का पालन करना होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here