उत्तर प्रदेश: गन्ना विभाग का महिलाओं के लिए ‘मिशन शक्ति’ अभियान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग ने गुरुवार को राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और आय अर्जन के लिए ‘मिशन शक्ति’ अभियान शुरू किया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए, गन्ना और चीनी, आयुक्त संजय भूसरेड्डी ने कहा कि, राज्य की महिलाओं ने गन्ना नर्सरी के माध्यम से पौंधो की बिक्री द्वारा आय सृजन कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से, गन्ना विकास परिषद ने प्रत्येक क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 से बढ़ाकर 25 कर दी गई है। साथ ही, प्रत्येक स्वयं सहायता समूह में महिला सदस्यों की संख्या को 10 से बढ़ाकर 35 कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि, “मिशन शक्ति” अभियान के तहत आयोजित इन कार्यशालाओं में ग्रामीण महिलाओं को गन्ने की खेती में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में उद्यमिता की भावना विकसित हो रही है और वे आत्म निर्भर बन रही हैं।

इस कार्यक्रम से संबंधित तथ्यात्मक आंकड़े साझा करते हुए, भूसरेड्डी ने कहा कि राज्य के 36 गन्ना बहुल जिलों में अब तक 1,964 महिला स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिनमें 41,113 महिला उद्यमी पंजीकृत हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here