भारत मे 3.52 लाख से अधिक नए कोविड-19 मामलें

नई दिल्ली: कोविड -19 महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर के बीच, भारत में पिछले 24 घंटों में 3.52 लाख ताजा कोरोनावायरस मामलों की पुष्टि हुई है। यह महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक एक दिवसीय मामलें है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार की सुबह कुल 3,52,991 नए कोविड-19 मामले और 2,812 मौतें हुई है। सक्रिय मामलों कि कुल संख्या 28,13,658 हुई है।

आज तक की सकारात्मक मामलों की कुल संख्या अब 1,73,13,163 हुइै है, जिसमें 1,95,123 मौतें और 1,43,04,382 रिकवरी शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि, 25 अप्रैल तक कोविड -19 के लिए 27,93,21,177 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 14,02,367 नमूनों की रविवार को जांच की गई। वैक्सीन की कुल खुराक 14,19,11,223 दी गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here