पुणे विभाग में अब तक हुआ 251 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

पुणे: सीजन 2020-21 अंतिम चरण में पहुँच चूका है। महाराष्ट्र में कोल्हपुर और सोलापुर विभागों में सारे चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है। अन्य विभागों में भी चीनी मिलें पेराई खत्म करने के कगार पर है। राज्य में अब तक 28 अप्रैल, 2021 तक 167 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

अगर पुणे विभाग की बात करे तो, इस सीजन कुल 31 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया और उसमे से अब तक 27 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दिया है। पुणे विभाग में 229.34 लाख टन गन्ना पेराई कर 251 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की गई। इस सीजन यहाँ अब तक चीनी रिकवरी 11 प्रतिशत के पास है। अब तक यहाँ 10.94 प्रतिशत चीनी रिकवरी दर्ज की गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 28 अप्रैल, 2021 तक राज्य में 190 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 1006.57 लाख टन गन्ने का पेराई कर 1055.59 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.49 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here