महाराष्ट्र: चीनी मिलों ने दिया ऑक्सीजन प्लांट का आर्डर

सोलापुर: कोरोना महामारी के फैलाव के चलते वर्तमान में, कई मरीज ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस कमी को पूरा करने के लिए, राज्य में चीनी मिलों ने मेडीकल ऑक्सीजन का उत्पादन करने का फैसला किया है और इसके लिए जरूरी ऑक्सीजन प्लांट के खरीद की आर्डर दी है। ऑक्सीजन प्लांट के सभी संयंत्र ताइवान और चीन से आ रहे हैं। प्लांट के लिए जरूरी मशिनरी आने में थोडी देर हो रही है। फिर भी, चीनी उद्योग का मानना है कि ऑक्सीजन का 25 मई से उत्पादन शुरू होगा।

देश में दैनिक कोरोना मामलों की संख्या चार लाख तक पहुंच गई है। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय आपदाओं में चीनी उद्योग हमेशा मदद के लिए सबसे आगे रहा है। अब ऑक्सिजन की कमी को देखकर चीनी उद्योग ने मदद का हाथ बढाया है। विस्मा के अध्यक्ष बी.बी. ठोंबरे न कहा कि, महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए, चीनी उद्योग ने ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए एक बहुत ही महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। ऑक्सीजन उत्पादन में महाराष्ट्र जल्द ही आत्मनिर्भर होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here