कर्नाटक में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ाया गया

बेंगलूरु: कर्नाटक सरकार ने राज्यव्यापी लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया है। राज्य में लॉकडाउन की घोषणा पहले 10 मई को की गई थी और यह 24 मई तक लागू है। सरकार ने अब लॉकडाउन को दो सप्ताह और बढ़ाने का फैसला किया है। कर्नाटक में लॉकडाउन 7 जून को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि, अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। हमने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक करने के बाद लॉकडाउन बढाने पर फैसला लिया है। सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि, लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लोग लॉकडाउन के मानदंडों का सही से पालन नहीं कर रहे है, इसलिए पुलिस अधिकारियों को उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति दी है। सार्वजनिक परिवहन, जिसमें आरटीसी बसें और बैंगलोर मेट्रो सेवाएं शामिल हैं, आपात स्थिति को छोड़कर (जैसे टीकाकरण या आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों की आवाजाही) प्रतिबंधित रहेगा। भोजन, किराने का सामान, फल और सब्जियां, डेयरी और दूध बूथ, मांस और मछली और पशु चारा से संबंधित दुकानों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक शुरू करने की अनुमति होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here