महाराष्ट्र: अहमदनगर विभाग में चीनी मिलों ने किया पेराई सत्र खत्म

पुणे: महाराष्ट्र में पेराई सत्र लगभग खत्म हो चूका है। राज्य में सोलापुर, कोल्हापुर, नांदेड़, पुणे, अमरावती, नागपुर के बाद अब अहमदनगर विभाग में भी चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

अहमदनगर विभाग में कुल 26 मिलों ने पेराई सत्र में इस सीजन में हिस्सा लिया था और सभी अब बंद हो चुकी है। नांदेड़ विभाग में 169.84 लाख टन गन्ना पेराई कर 166.99 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया। फिलहाल अहमदनगर विभाग में अब तक चीनी रिकवरी 9.83 प्रतिशत दर्ज की गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में189 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मई, 2021 तक 190 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 1012.39 लाख टन गन्ने का पेराई कर 1062.72 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.5 प्रतिशत है।

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सोलापुर विभाग में 43 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। जबकि कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिल बंद हो चुकी है। पुणे विभाग में 31 मिले बंद हुई है। औरंगाबाद में 21 चीनी मिलें बंद हुई है। अमरावती 2 और नागपुर में 3 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here