फिजी के उत्तरी भाग में गन्ना उत्पादन में 35 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान

सुवा: देश के उत्तरी डिवीजन में इस सीजन में लगभग 35 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया गया है। राष्ट्रीय किसान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने कहा कि, गन्ना उत्पादन में गिरावट का अनुमान दो चक्रवातों और दिसंबर के बाद से लगातार बारिश के मौसम का परिणाम है। उत्तर डिवीजन चक्रवात टीसी यासा और टीसी एना की चपेट में था और पिछले महीनों में बरसाती मौसम था। जिसका सीधा असर गन्ना उत्पादन पर देखा जा रहा है।

लाल ने कहा की, हम पिछले कुछ दशकों में अपने अनुभव के आधार पर उत्पादन का विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब भी हम लगातार खराब मौसम का सामना करते हैं और जब खेतों और रेलवे के बुनियादी ढांचे को चक्रवात से नुकसान होता है, तो गन्ने में हमेशा इसी तरह की गिरावट होती है। लाल ने कहा कि, खराब मौसम के साथ साथ पूर्वानुमान मूल्य घोषणा करने में भी देरी हुई है। उन्होंने कहा, हमारे सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाया है क्योंकि हम मजदूरों और अन्य लागतों का भुगतान कैसे करेंगे, अगर हमें नहीं पता कि हमें इस साल अपने गन्ने के लिए प्रति टन कितना मिलेगा। चीनी मंत्रालय के स्थायी सचिव योगेश करण ने कहा कि, पूर्वानुमान मूल्य की घोषणा जल्द की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here