‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट – 04/06/2021

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना मामलों में उछाल के वजह से विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और जिसके कारण बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है। कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश के बीच मिलर्स को बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। चीनी मिलें MSP बढ़ने का इंतजार कर रही है ताकि उनकी आर्थिक हालत सुधर सके.

महाराष्ट्र: S/30 चीनी का व्यापार 3100 रुपये से 3120 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3125 से 3170 रुपये प्रति कुंतल रहा. रीसेल मार्केट में S/30 का व्यापार 3025 रुपये से 3050 रुपये रहा. वही M/30 का व्यापार 3050 रुपये से 3120 रुपये प्रति कुंतल रहा.

ChiniMandi WhatsApp Channel

कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापार 3180 से 3225 रूपये और M/30 का व्यापार 3275 रूपये रहा.

उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3300 से 3315 रुपये रहा.

गुजरात: न्यू S/30 चीनी का व्यापार 3111 से 3131 रूपये रहा जबकि M/30 का व्यापार 3171 से 3181रुपये प्रति कुंतल रहा.

तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3225 रुपये से 3300 रुपये रहा और M/30 चीनी का व्यापार 3300 से 3350 रूपये रहा.

(यह सभी दरें GST छोड़कर है)

इंटरनेशनल मार्केट: लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 460.90 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 17.46 सेन्ट्स रहा.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.021 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 5.0671 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 5050 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 69.23 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 132.38 अंक घटकर 52,100.05 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 20.10 अंक घटकर 15,670.25 पर आ गया.

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here