बिहार: तीन दशक से बंद चीनी मिल शुरू करने की मांग

पूर्णिया: पिछले तीन दशक से से बंद पड़ी बनमनखी चीनी मिल फिर से शुरू करने के लिए किसान आक्रामक हुए है। मिल बंद होने से किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हुई, और कई कर्मचारी बेरोजगार हो गये। मिल शुरू करना केवल चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है। किसानों का कहना है की राजकीय दलों की जुमलेबाजी से वे ऊब चुके है।

जागरण डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, किसानों ने अब सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया है।­ 1967 में बनमनखी चीनी मील शुरू हुई थी, लेकिन गलत प्रबंधन के चलते मिल को जल्द ही ताला लग गया है। प्रभात यादव ने चेतावनी दी है कि, राज्य सरकार द्वारा अगर चीनी मिल को फिर से शुरू नहीं किया गया, तो किसान, कर्मचारी के साथ जन आंदोलन करेंगे। मौके पर संजीत कुमार यादव, सोनू यादव, रमेश स्वर्णकार, दीपक यादव, मुकेश स्वर्णकार आदि उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here